फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ड्यूटी के दौरान की बेहतर सेवा, 75 वर्ष की उम्र में पाएंगे खास तोहफा

Wed, 03 Aug 2022 03:10 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

पूरे देश में रेलवे, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में 75 वर्ष के सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना (सामान्य) हरीश चंद्र ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्र के 75 बसंत पार कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस खास होगा। सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को 15 अगस्त को गोल्ड प्लेटेड विशेष मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पूरे देश में रेलवे, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में 75 वर्ष के सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना (सामान्य) हरीश चंद्र ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि संस्कृति, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले सेवानिवृत्त 75 वर्ष के रेलकर्मियों को विशेष मेडल देकर सम्मानित किया जाना है। यह सम्मान मुख्यालय, मंडल व कारखानों में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले आयोजन में दिया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग ने सभी मंडल कार्यालय, कारखाना से 75 वर्ष की उम्र वाले सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की सूची मांगी है। सूची को अंतिम रूप जारी होने वाले पेंशन की सूची से मिलान कर फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

20 ग्राम का होगा मेडल
सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को जो गोल्ड प्लेटेड मेडल दिया जाएगा, वह 20 ग्राम का होगा। मेडल पर एक तरफ स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को दर्शाने वाला भारतीय रेलवे का प्रतीक और दूसरी तरफ आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो रहेगा।

15 अगस्त को आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 वर्ष की उम्र के सेवानिवृत्त ऐसे रेलकर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने सेवाकाल में विशेष क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। रेलवे की ओर से ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। -पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें