फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला: गोरखपुर में चर्म रोगों के बढ़ रहे मरीज, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 10 May 2022 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में हर सप्ताह 400 से 500 चर्म रोगी मिले रहे हैं। किसी को खुजली तो किसी को दाद की समस्या से परेशानी है।
विज्ञापन
चर्म रोग विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते मौसम में चर्म रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों से इसकी तस्दीक हो रही है। हर सप्ताह 500 से अधिक चर्म रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। दाद, खाज व खुजली के मरीज सबसे ज्यादा हैं। ऐसे मरीजों को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक मरीज चर्म रोगों के बाद लिवर के मिल रहे हैं। कैंसर जैसी बीमारी की भी पुष्टि मरीजों में हो रही है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि आरोग्य मेले में सबसे अधिक मरीज चर्म रोग के मिल रहे हैं। इसे लोग नजर अंदाज न करें, वरना परिवार के अन्य सदस्य भी चपेट में आ सकते हैं।

इसी तरह अगर लिवर के मरीज लापरवाही करेंगे तो पेट के कई गंभीर रोगों को दावत दे सकते हैं। बताया कि कई ऐसे मरीज मिले हैं, जो मेडिकल स्टोर से लेकर दवा खाते रहें और उनका मर्ज बढ़ता गया। ऐसे मरीजों को सलाह दी है कि तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। बताया कि टीबी मरीज भी मेले में इलाज के लिए आ रहे हैं। तीन सप्ताह हुए आरोग्य मेले में 77 मरीज टीबी के मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक ओपीडी

गोरखपुर जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक समस्या खुजली, दाद और एग्जिमा की है। ऐसे मरीजों को सलाह दी जा रही है कि ढीले और सूती कपड़े पहनें।
तिथि   मरीज
25 अप्रैल चर्म रोग 600, टीबी 32, लिवर 148
एक मई चर्म रोग 705, टीबी 20, लिवर 88
आठ मई  चर्म रोग 591, टीबी 25, लिवर 86

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें