फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्द संवाद: गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल का उद्घाटन, दो दिन सजेगी साहित्य, संस्कृति और कला की महफिल

Sat, 23 Dec 2023 12:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गुफ्तगू विषय पर अभिनेता व सांसद रवि किशन से चर्चा होगी। छठवां सत्र मीडिया विमर्श का है, जिसमें पत्रकार आशुतोष, विजय त्रिवेदी, हर्षवर्धन त्रिपाठी होंगे। सातवें सत्र में कुछ अनकही कुछ अनसुनी विषय पर अंकिता सिंह, डॉ. अजीज अहमद, कलीम कैसर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल ‘शब्द संवाद’ का छठवां संस्करण शनिवार से बैंक रोड स्थित होटल विवेक, उत्सव लॉन में शुरू हो गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कई सत्रों में देश की जानी-मानी हस्तियां साहित्य, संस्कृति, कला, मीडिया और रंगमंच मुद्दों पर विमर्श करेंगी। कला-साहित्य के इस संगम के पहले दिन कुल सात सत्र होंगे। गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट के शब्द संवाद के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ प्रोफेसर विश्वनाथ तिवारी, मुख्य वक्ता अग्नि शेखर और मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन


पहला सत्र उद्घाटन सत्र होगा, जिसमें ‘लोकतंत्र और साहित्य’ विषय पर चर्चा में अरुण कमल, अग्निशेखर और प्रोफेसर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी जैसे दिग्गज उपस्थित रहेंगे। द्वितीय सत्र में लोकप्रिय लेखक सत्य व्यास दर्शकों से गुफ्तगू करेंगे। ''साहित्य में वैचारिकी : आग्रह दबाव और प्रभाव'' विषयक तीसरे सत्र में अनंत विजय, प्रियदर्शन, नागेंद्र और देवेंद्र आर्य जैसे सुप्रसिद्ध साहित्यकार दर्शकों से मुखातिब होंगे।

मीडिया को समर्पित चौथे सत्र जिसका विषय ''बदले-बदले से एंकर, बदला-बदला सा न्यूज रूम'' है, में सुप्रसिद्ध पत्रकार रुबिका लियाकत उपस्थित रहेंगी। पांचवें सत्र में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा ''जिंदगानी विद संजय मिश्रा'' विषय के साथ दर्शकों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


पहले दिन के छठवें सत्र में चर्चित बॉलीवुड गीतकार एवं मुंबई में का बा फेम गीतकार डॉ. सागर ''लोकराग का रथ : फ्रॉम बलिया टू बॉलीवुड'' इस वार्ता में सम्मिलित होंगे। पहले दिन का अंतिम सत्र ‘दास्तानगोई’ को समर्पित होगा, जिसमें विश्व प्रसिद्ध किस्सागो महमूद फारूकी और दारेन शाहिदी, श्रीलाल शुक्ल के प्रसिद्ध उपन्यास राग दरबारी पर आधारित दास्तान–ए–राग दरबारी प्रस्तुत करेंगे।

यह जानकारी देते हुए गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के अध्यक्ष कुमार हर्ष, कन्वीनर अचिंत्य लाहिड़ी व सचिव संजय कुमार ने शहर और आसपास के क्षेत्र के कला और साहित्य प्रेमियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतया निशुल्क रहेगा।

 
विज्ञापन

कल अन्नू कपूर और रवि किशन की सजेगी महफिल
शब्द संवाद के दूसरे दिन फिल्म अभिनेता व रंगकर्मी अन्नू कपूर व रवि किशन भी अलग-अलग सत्रों में महफिल सजाएंगे। दूसरे दिन नौ सत्र होंगे। पहले सत्र में नवोत्पल : नए पत्ते, नई खुशबू में डॉ. मेजर अमित श्रीवास्तव, अमर हिंदुस्तानी, कुमार आशू, फलक आनंद, पल्लवी शर्मा, सुष्मिता शुक्ला मौजूद रहेंगी तो दूसरे सत्र में नई कमल नया आसमान विषय पर विनीता अस्थाना, नवीन चौधरी, प्रवीण कुमार अपनी राय रखेंगे। तीसरे सत्र अंजुमन में फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर, चौथे सत्र में लेखक, पाठक और प्रकाशक हैं जिसमें त्रिकोण के अनमने कोण विषय पर लेखिका अलका सरावगी, साहित्यकार एवं राज कमल प्रकाशन के संपादक सत्यानंद निरूपम एवं सर्व भाषा ट्रस्ट प्रकाशन के निदेशक केशव मोहन पांडेय गुफ्तगू करेंगे। पांचवें सत्र में गुफ्तगू विषय पर अभिनेता व सांसद रवि किशन से चर्चा होगी। छठवां सत्र मीडिया विमर्श का है, जिसमें पत्रकार आशुतोष, विजय त्रिवेदी, हर्षवर्धन त्रिपाठी होंगे। सातवें सत्र में कुछ अनकही कुछ अनसुनी विषय पर अंकिता सिंह, डॉ. अजीज अहमद, कलीम कैसर चर्चा करेंगे। आठवां सत्र सम्मान समारोह का है और सांस्कृतिक संगम की नाट्य प्रस्तुति दुखवा में बीतल रतिया के मंचन से समापन होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें