- बुधवार को भी गोरखधाम, वैशाली समेत 20 से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंचीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कोहरे की वजह से ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ट्रेन लेट होने और यात्रा की अनिवार्यता की वजह से यात्रियों के पास ट्रेनों का इंतजार करने के आलावा कोई विकल्प नहीं है। दिनभर यात्री प्रतीक्षालय में भीड़ बनी रह रही है। वहीं, प्रतीक्षालय के बारे में जानकारी के आभाव में ज्यादातर लोग खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। यह समस्या बुधवार को भी बनी रही।
बुधवार को 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय से लगभग 14 घंटे, 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस लगभग 19 घंटे, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल लगभग साढ़े 16 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल साढ़े आठ घंटे से ज्यादा, मौर्य एक्सप्रेस सात घंटे, 12566 बिहार संपर्क क्रांति लगभग 12 घंटे की देरी से पहुंचीं। बुधवार को लगभग 20 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।