इंटरमीडिएट
2019
70.06 फीसदी
2020
71.42 फीसदी
2022
84.75 फीसदी
प्रदेश के टॉप-10 में नहीं मिली जगह
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणाम भले ही अच्छे आए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में जिले का कोई मेधावी जगह नहीं बना सका। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिलों की मेरिट लिस्ट अलग से जारी की है।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि गोरखपुर जिले के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अच्छा है। इस बार नियमित रूप से कक्षाएं चलाई गईं। पाठ्यक्रम पूरा कराके परीक्षाएं कराई गईं। कॉपियों का मूल्यांकन हुआ और अब परिणाम सामने हैं। सफल विद्यार्थियों को बधाई। जिन विद्यार्थियों को असफलता मिली है, उन्हें निराशा नहीं होना चाहिए। कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना है। निश्चित सफलता मिलेगी।