खड़खेड़िया में बालू खनन के दो पट्टे
खड़खेड़िया में बालू खनन का पट्टा दो कंपनियों को मिला है। निरीक्षण से पता चला कि इस समय बालू की खुदाई नहीं कराई जा रही है। एक कंपनी ने कुछ दिन पहले निर्धारित पट्टे के हिसाब से खुदाई कराई थी।
मिट्टी खुदाई में लगे वाहनों को थाने में खड़ा कराया
कैंपियरगंज के कुंजलगढ़ में मिट्टी की खुुदाई में लगे वाहनों को पुलिस ने सोमवार को खड़ा करा लिया है। इस बीच पीपीगंज के एक जनप्रतिनिधि सामने आए और कहा कि यह मिट्टी भट्ठे के लिए खुदवाई गई है, लेकिन अफसरों ने जनप्रतिनिधि का तर्क सिरे से खारिज कर दिया। साफ कहा कि कैंपियरगंज से मिट्टी पीपीगंज ले जाने का औचित्य नहीं बनता है। वाहनों को नहीं छोड़ा जाएगा। अगर दिक्कत है तो जिलाधिकारी से बात कर सकते हैं। इसके बाद जनप्रतिनिधि बैरंग ही लौट गए।