फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Smuggling: गोरखपुर में चार करोड़ का अवैध सोना बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2023 10:35 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एजेंसी को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मुंबई की एक बड़ी फर्म की ओर से लखनऊ के एक व्यापारी के पास अवैध सोना पहुंचाया जाता है। यहां से कैरियर के सहारे धंधेबाज, सोने की आपूर्ति अयोध्या, फैजाबाद, बस्ती और संतकबीरनगर में दुकानदारों को कर देते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार करोड़ रुपये का अवैध सोना और नकदी के साथ तीन धंधेबाजों को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने गिरफ्तार की किया है। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से आते समय तीनों धंधेबाजों को गोरखपुर और लखनऊ की टीम ने संयुक्त अभियान में पकड़ा।
विज्ञापन


इनके पास से तकरीबन 80 लाख रुपये और पांच किलो से अधिक सोना बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में कुख्यात मामा-भांजा की जोड़ी का मामा भी शामिल है।

एजेंसी को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मुंबई की एक बड़ी फर्म की ओर से लखनऊ के एक व्यापारी के पास अवैध सोना पहुंचाया जाता है। यहां से कैरियर के सहारे धंधेबाज, सोने की आपूर्ति अयोध्या, फैजाबाद, बस्ती और संतकबीरनगर में दुकानदारों को कर देते हैं। इसी इनपुट पर एजेंसी की टीम ने लखनऊ और अयोध्या में अपने मुखबिरों के नेटवर्क को तैयार कर रखा था।

इसे भी पढ़ें: कार की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बुधवार को सूचना मिली कि लखनऊ से अवैध सोने की खेप लेकर तीन धंधेबाज गोरखपुर की तरफ निकले हैं। लखनऊ से निकलते ही रास्ते में डीआरआई की टीम ने एक चारपहिया गाड़ी को रोका और तलाशी ली तो नकदी और अवैध सोने की खेप मिल गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें