फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: रेल टिकट का अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

व्यक्तिगत आईडी पर आरक्षित टिकटों का कर रहा था व्यापार, 43 हजार रुपए नकदी, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल व टिकट बरामद।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के नौतनवां रेलवे पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर रात गांधी चौक पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर छापा डाल कर उसके संचालक को रेल टिकट का अवैध कारोबार करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी नौतनवां प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि  गांधी चौक पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा अपने व्यक्तिगत यूजर आईडी पर रेलवे के आरक्षित टिकटों का अवैध रूप से कारोबार करने की सूचना मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जब टीम द्वारा छापा डाला गया तो आरोप सही मिली।

मौके से एक लैपटॉप व प्रिंटर, 43 हजार 50 रुपए नकदी, 2 अदद मोबाइल, एक लाइव एवं सात अदद उपयोग किए हुए टिकटों की बरामदगी भी हुई। टीम द्वारा संचालक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त पीयूष अग्रवाल निवासी घनश्याम नगर कस्बा नौतनवां के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया। छापा में रेलवे पुलिस टीम में लक्ष्मी शंकर यादव, विपिन सिंह, विनोद कुमार, विद्यारतन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें