बरसात में गोरखपुर आना तो नाव जरूर लेकर आना, अन्यथा शहर के कई इलाकों में कमर भर पानी में डूब कर ही जाना होगा। बुधवार आधी रात के बाद से गुरुवार सुबह तक करीब चार घंटे की मूसलाधार बारिश (107 मिलीमीटर) ने शहर के कई इलाकों को दरिया में तब्दील कर दिया। वाकई, शहर में घर से बाहर निकलने के लिए किसी को नाव का सहारा लेना पड़ा तो किसी को तख्त को ही नाव बनाना पड़ा। वहीं शहर के कुछ मोहल्लों में पिछले एक-डेढ़ महीने से हुए जलभराव की स्थिति और बदतर हो गई। 500 से ज्यादा परिवार घरों में कैद हैं तो कई लोग अपने इलाके से पलायन कर स्वजनों के घर आसरा लिए हुए हैं।
भादों पूरे शबाब पर है। रक्षाबंधन पर्व के खत्म होने के बाद से 23 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, बुधवार रात ढाई बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने गुरुवार की सुबह तक रुकने का नाम नहीं लिया। मात्र साढ़े चार घंटे के दौरान ही 107 मिलीमीटर बारिश हो गई। इसकी वजह से साहबगंज मंडी, महेवा मंडी, रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, बशारतपुर, विष्णुपुरम, जंगल सालिकराम की व्यासनगर कॉलोनी, धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे, सिंघड़िया क्षेत्र के विभिन्न इलाके प्रकृति नगर, गोरक्षनगर, प्रज्ञापुरम, करीम नगर, फ्रेंडस कॉलोनी, स्वर्ण सिटी, श्रवण नगर, मौसम विभाग कार्यालय, सरयू नहर आदि इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया।
विज्ञापन
2 of 10
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
जिन इलाकों में पहले से जलभराव था, वहां की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। पहले से जलभराव का शिकार हुए इलाकों के करीब 500 से भी ज्यादा परिवार एक महीने से भी ज्यादा समय से अपने-अपने घरों में कैद हैं। उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं मेडिकल कॉलेज रोड किनारे की कॉलोनी गणेशपुरम में तो लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। वार्ड संख्या 18 के खालेटोला, प्रेमनगर, विद्यानगर के लोग जलभराव से बेहाल हो गए।
विज्ञापन
3 of 10
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
गोड़धोइया नाले के किनारे बसे तीन परिवारों को एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
गोड़धोइया नाले के किनारे बसे तीन परिवारों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। धर्मपुर सहयोग विहार में छह परिवार जलभराव वाले क्षेत्र में फंसे हुए थे। भूतल पूरा पानी में डूब गया था। गुरुवार को पार्षद आलोक सिंह विशेन ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह को मामले की जानकारी दी। बताया कि मनोज यादव, गिरीश पांडेय और रामवृक्ष चौहान समेत छह परिवार पानी में घिर गए हैं। इन तीनों घरों के भूतल में करीब सात से आठ फीट पानी भर हुआ था। वहीं तीनों परिवार दूसरी मंजिल पर शरण लिए हुए थे। जानकारी मिलने के बाद नगर आयुक्त ने नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। शाम को एनडीआरएफ की टीम के इंस्पेक्टर सीपी चंद्रा, इंफोर्समेंट टीम के कर्नल सीपी सिंह, पार्षद आलोक कुमार विशेन दो बोट से मौके पर पहुंचे और तीनों परिवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आलोक सिंह विशेन ने बताया कि तीन परिवारों ने अपना घर छोड़ने से इंकार कर दिया है। बाकी तीन परिवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
4 of 10
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रामीण विधायक ने पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण
गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने नरसिंहपुर, इलाहीबाग, जाफरा बाजार आदि शहरी इलाकों में जलभराव की सूचना पर गुरुवार शाम को इलाहीबाग पंपिंग स्टेशन का किया। कहा जब तक जलभराव पूरी तरह से समाप्त न हो जाये पंपिंग हाउस लगातार संचालित हो। इस दौरान कमलेश अग्रवाल, दीपू कसौधन, वैभव अग्रहरि, रूपेश मौर्या, राजेंद्र कुशवाहा, सोनू विश्वकर्मा, अंगद कुशवाहा, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
5 of 10
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
इंद्रप्रस्थपुरम में लगा जल कर्फ्यू
वार्ड संख्या 28 इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में जलभराव के चलते जल कर्फ्यू लागू हो गया। जो जहां थे वहीं पर फंसे रहे। कॉलोनी के लेन नंबर एक से लगायत लेन नंबर 11 तक करीब तीन सौ घरों में रहने वाले लोगों को बारिश के बाद हुए जलभराव से परेशान होना पड़ा। नौकरी पेशा लोग घुटने तक पानी से होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचे। वहीं बच्चे, महिलाएं और बूढे़ दिनभर घरों में ही कैद रहे। दूध, राशन और सब्जियों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा। मोहल्ले के दीप शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश नारायण, आरए सिंह, गजेंद्र चौधरी, राजेश सिंह, डॉ. मंयकेश्वर नारायण द्विवेदी, ओपी सिंह आदि ने बताया कि लगभग ढाई दशक पुरानी इस कॉलोनी के सभी घर जीडीए से अप्रूव्ड हैं और सभी प्रकार के कर भी देते हैं लेकिन मोहल्ले के एक बड़े क्षेत्र में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन
6 of 10
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
आनंद विहार फेज- 1 जलमग्न
राप्तीनगर का आनंद विहार फेज 1 कॉलोनी प्रमुख कॉलोनियों में से एक है। यहीं पर शहर के चर्चित चिकित्सकों के अलावा व्यापारी और अन्य लोग रहते हैं। बारिश ने कॉलोनी का हाल मुश्किल कर दिया। दंत रोग विशेषज्ञ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि रात से ही बारिश होने की वजह से पूरा कॉलोनी में जलभराव हो गया। बताया कि सुबह बारिश का पानी घर की पार्किंग तक में आ गया था। जलभराव की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। पूरे दिन घर में ही रह गए।
विज्ञापन
7 of 10
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद निवास के पास सड़क पर भरा पानी, लोग पकड़ रहे मछली
सांसद रवि किशन का निवास सिंघड़िया इलाके के प्रकृतिनगर में है। मूसलाधार बारिश की वजह से सांसद निवास के सामने सड़क पर इतना ज्यादा पानी भर गया कि यह झील सी बन गई। इस दौरान कुछ लोग वहां मच्छरदानी लेकर मछली पकड़ते हुए नजर आए।
8 of 10
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
आदर्शनगर कॉलोनी की बाउंड्री ढही, रेत की बोरी ढही
नंदानगर रेलवे क्रासिंग के आगे एमईएस तथा एफसीआई के पास रेलवे लाइन पर बनाई गई पुलिया से एयरफोर्स के अंदर से पानी आता है। पुलिया के पास नगर निगम ने पानी के बहाव को रोकने के लिए रेत की बोरी रखी थी, लेकिन रात को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से रेत की बोरी के अलावा बाउंड्री भी ढह गई। इसकी वजह से सिंघड़िया इलाके के विभिन्न कॉलोनियों में पानी भर गया।
9 of 10
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया रोड पर दो-तीन फीट चढ़ा पानी, यातायात डायवर्ट
लगातार हो रही बारिश से देवरिया रोड पर सिंघड़िया के पास करीब चार फीट पानी चढ़ गया। देवरिया रोड पर डीपी मोटर्स तथा राजेंद्र अस्पताल के आसपास करीब एक किलोमीटर तक जलभराव काफी बढ़ गया है। बड़े वाहनों को छोड़कर टेंपो, बाइक, साइकिल व पिकअप आदि गाड़ियां पानी में बंद होने से लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी। लोगों ने धक्का मारकर अपनी गाड़ियों को निकाला। ऐसे में कुछ लोग शिवपुर होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास तथा इंजीनियरिंग कॉलेज शिवपुर होते हुए कूड़ाघाट पहुंचे।
लोगों ने देवरिया रोड और रजही कैंप मोड़ पर लगाया जाम
बढ़ते जलभराव को लेकर सिंघड़िया तथा गैस गोदाम के पास पीड़ित लोगों ने सिंघड़िया के पास देवरिया रोड पर तथा गैस गोदाम के पास सड़क जाम कर दिया। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा। स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा- बुझाकर जाम खत्म कराया। जाम लगाने वालों में वसुंधरा नगर, प्रकृति नगर, स्वर्ण नगर कमलेशपुरम, मालवीय नगर, सरजू नहर कॉलोनी में रहने वाले लोग शामिल रहे। वहीं रजही वनटांगिया के लोगों ने रजही कैंप मोड़ पर एयरफोर्स के पास जाम लगा दिया। पुलिस की सहायता से शाम 5.30 बजे जाम खत्म कराया जा सका।