फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति-बहनों संग बनाता था पत्नी पर दहेज का दबाव, गला दबाकर कर दी हत्या- केस दर्ज

Mon, 19 Aug 2024 01:57 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के राजघाट थानाक्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। ससुर की तहरीर पर राजघाट थाने में बेटी के पति और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना देर रात दो बजे की है। पिता धर्मेंद्र शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी दुर्गा शर्मा और श्रवण शर्मा वर्ष 2023 से ही आपसी समझौते के तहत शादी करके साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
शादी के बाद से श्रवण की बहनें बेटी को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करती थीं। बहनें लक्ष्मी और प्रेमशीला अपने पति डब्लू और बब्बलू के साथ मिलकर उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और श्रवण के साथ मारते पीटते भी थे। रविवार की रात में बहनों और बहनोई के बहकावे में आकर श्रवण ने बेटी दुर्गा को घर के भीतर जमकर पीटा।

गला दबाकर बेटी की हत्या कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें