फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ में परदेस जाने से किया था मना: विवाद के बाद पति ने पत्नी की कर दी हत्या, रात भर पास में लेटा रहा

Wed, 20 Dec 2023 09:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पति उसे अपने साथ सोनीपत (हरियाणा) ले जाना चाहता था, लेकिन महिला जाने से मना कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गनौरी गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। हरियाणा के सोनीपत में रहकर मजदूरी करने वाला युवक मंगलवार को ही घर लौटा था। उसने पत्नी को भी साथ जाने को कहा। पत्नी के इनकार पर विवाद गया था। इसी विवाद में उसने पत्नी की हत्या कर दी। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तुड़वाकर पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो युवक शव के बगल में ही सोया मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गनौरी गांव निवासी मुन्नीलाल बेलदार के तीन बेटों में सबसे छोटे अनिल बेलदार (30) की शादी तीन वर्ष पहले खलीलाबाद कोतवाली के महदेवा गांव में प्रियंका (28) से हुई थी। अनिल हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी करता है और प्रियंका गनौरी में रहती थी। मंगलवार को अनिल सोनीपत से घर लौटा था। शाम को अनिल ने प्रियंका से सोनीपत में साथ रहने को कहा तो उसने मना कर दिया। प्रियंका के इनकार पर विवाद हो गया। भोजन के बाद रात में दोनों कमरे में सोने चले गए।

बुधवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मुन्नीलाल ने बहू प्रियंका को आवाज दी। कई बार आवाज देने पर भी कोई आहट नहीं मिली तो मुन्नीलाल ने बेटे को आवाज लगाई इस कमरे के भीतर से ही डांट दिया और दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका में मुन्नीलाल ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो बिस्तर पर प्रियंका का शव पड़ा मिला। अनिल बगल में ही सोया हुआ था।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस को प्रियंका के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। चोट के निशान देखकर पुलिस ने अनिल को हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना की जानकारी के बाद पहुंची प्रियंका की मां ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्रियंका की मौत की सूचना पर बुधवार सुबह खलीलाबाद के पास महदेवा स्थित उसके मायके से उसकी मां और करीब 50 अन्य लोग गनौरी गांव पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रियंका की मां और उसके साथ पहुंचे अन्य लोगों का आरोप था कि दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें