फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारी से रंगदारी मांगने और धमकाने पर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 10 Oct 2023 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि मारपीट करने पर राकेश ने उसे 15 सौ रुपये देकर हटाया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विशनोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन
राजघाट थाने में रंगदारी मांगने का आरोपी हिस्ट्रीशीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर राजघाट इलाके के हांसूपुर पुरानी चुंगी चौराहा निवासी व्यापारी राकेश कुमार वर्मा से रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र माझी उर्फ बादशाह ने मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी पर रविवार को रंगदारी मांगने, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी धर्मेंद्र माझी राजघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पुरानी चुंगी चौराहे के पास का ही रहने वाला है। राकेश वर्मा ने रविवार दी तहरीर में लिखा है कि धर्मेंद्र माझी मनबढ़ एवं बदमाश किस्म का है और थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। आए दिन लोगों से वसूली करता है। न देने पर मारपीट करता है और गालियां देता है। हमेशा जान से मारने की धमकी भी देता रहता है।

इसे भी पढ़ें: पहले गोली बरसाईं... फिर दम तोड़ने तक तीनों को बट से पीटता रहा; प्रेम के ड्राइवर का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


आरोप है कि आए दिन शराब पीने के लिए वह हमारे घर में घुसकर जबरदस्ती पैसे की मांग करता है। बताया गया कि सात अक्तूबर की रात में 10.30 बजे राकेश अपनी दुकान से घर जा रहे थे। पीछे-पीछे वह भी घर में घुस गया और रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट करने पर राकेश ने उसे 15 सौ रुपये देकर हटाया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विशनोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें