फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#हिंदीहैंहम: 'हिंदी हैं हम' मुहिम को आगे बढ़ाएंगे विदेशी, कल वेबिनार के जरिए बढ़ाएंगे मातृभाषा का मान

Fri, 11 Sep 2020 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वेबिनॉर के जरिए जुड़ेंगे थाईलैंड में हिंदी को बढ़ावा देने वाले। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अमर उजाला की 'हिंदी हैं हम' मुहिम से थाईलैंड में रह रहे भारतीय भी जुड़ेंगे। ये सभी शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे और थाईलैंड के समयानुसार शाम चार बजे से पांच बजे तक बेबिनार के जरिए सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इस वेबिनार का सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज पर भी होगा। थाईलैंड के चियांगमई विश्वविद्यालय में हिंदी की प्रोफेसर डॉ. पद्यमा सवांगश्री और डॉ सेकसन सवांगश्री भी 'हिंदी हैं हम' मुहिम से जुड़ेंगे। दोनों विश्वविद्यालय में हिंदी पढ़ाते हैं।

थाईलैंड में जीवनशैली रोग विशेषज्ञ डॉ अलका गुप्ता भी हिंदी को बढ़ावा देने में लगी हैं। वेबिनार के जरिए हिंदी परिषद थाईलैंड के संयोजक सुशील कुमार धानुका, चर्चित लेखिका डॉ करुणा शर्मा, ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल थाईलैंड की शिक्षिका शिखा रस्तोगी, समाजसेविका शोभा सिंह, नीतू पांडेय और रंगसित विश्वविद्यालय में पीएचडी स्कॉलर संजय कुमार भी विदेशों में हिंदी की बढ़ती ख्याति बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें