बाएं दीक्षा पांडेय और दाएं शालिनी मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। हाईस्कूल में प्रदेश की सूची में छठवें स्थान पर शामिल महराजगंज जिले की कार्मल इंटर कॉलेज धनेवा की दीक्षा पांडेय तथा इंटर में पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज की शालिनी मिश्रा ने जिले को टॉप किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में कार्मल इंटर कॉलेज की दीक्षा पांडेय ने 94.50 प्रतिशत अंक पाकर पहला, चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के अक्षय यादव ने 93.67 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा, आरपीआईसी बीजापार के हिमांशु उपाध्याय ने 93.33 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा व शशांक जायसवाल ने 92.83 प्रतिशत अंक पाकर चौथा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के आशुतोष मिश्रा ने 91.67 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां, चोखराज की नम्रता पांडेय ने 91.50 फीसद अंक पाकर छठां, पंडित दीनदयाल के विशाल गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक पाकर सातवां, सरस्वती विद्या मंदिर की पुष्पांजलि ने 90 फीसद अंक पाकर आठवां, एसडीएमवी इंटर कॉलेज इलाहाबास के कंदन वर्मा, आपीआईसी बीजापार के अभिषेक वर्मा तथा पंडित दीनदयाल की अर्पिता पटेल ने 90.17 फीसद अंक पाकर नौवां तथा एसएनएस विद्या मंदिर सबया के अनमोल सिंह व आपीआईसी बीजापार की अंकिता सोनी ने 89.83 फीसद अंक पाकर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट की सूची
इसी प्रकार जिले के इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज की शालिनी मिश्रा ने 90.80 प्रतिशत अंक पाकर पहला व अनन्या पटेल ने 89.60 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरपीआईसी की नंदिनी ने 89.20 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा, सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा नगर के विद्याधर दुबे ने 88.60 प्रतिशत अंक पाकर चौथा, आरपीआईसी के बलजीत ने 88.20 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां, पंचायत इंटर कॉलेज के सोनू सिंह ने 87.80 प्रतिशत अंक पाकर छठां, जीएसवीएस इंटर कॉलेज के अभय पांडेय ने 87.60 प्रतिशत अंक पाकर सातवां, आरपीआईसी के अभिनव दुबे ने 87.20 प्रतिशत अंक पाकर आठवां, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कसमरिया के सूरज वर्मा ने नौवां तथा आरपीआईसी के मोहम्मद सकलैन अहमद ने 86.60 प्रतिशत अंकर पाकर दसवां स्थान प्राप्त किया।