फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: भारतीय सीमा में घुसा नेपाली हाथियों का झुंड, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व ने जारी किया अलर्ट

Wed, 11 Oct 2023 08:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

इन दिनों नेपाल से एक हाथियों का झुंड वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे नेपाल के वाल्मीकि आश्रम के रास्ते भारत सीमा के वीटीआर क्षेत्र के गोनौली वन क्षेत्र के जंगल में प्रवेश कर उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों को वापस नेपाल सीमा में भेजने में वन कर्मचारी जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
दुधवा के जंगल में नेपाली हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में नेपाल से भारत की सीमा में जंगली हाथियों का झुंड घुस आया है। इसको देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तरफ से अलर्ट जारी कर लोगों को वन क्षेत्र में जाने से परहेज करने की अपील की गई है। हाथियों को वापस नेपाल सीमा में भेजने में वन कर्मचारी जुटे हुए हैं। महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव अभ्यारण्य, पड़ोस में बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज तीनों जंगल आपस में जुड़े हुए हैं। वन्य जीव चहलकदमी करते हुए एक दूसरे की सीमा में चले जाते हैं।

विज्ञापन


इन दिनों नेपाल से एक हाथियों का झुंड वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे नेपाल के वाल्मीकि आश्रम के रास्ते भारत सीमा के वीटीआर क्षेत्र के गोनौली वन क्षेत्र के जंगल में प्रवेश कर उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों ने एसएसबी पोस्ट व वन विभाग के सूचना बोर्ड को तोड़ दिया है। गोनौली वन क्षेत्र के कक्ष संख्या-18 के आसपास बुधवार को हाथियों की मौजूदगी मिलने पर वन विभाग ने इस क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सभी वन कर्मचारियों को अलर्ट कर विशेष निगरानी करने के लिए निर्देश दिया गया है।

वीटीआर के गोनौली वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर विजेंद्र पाठक ने बताया कि नेपाल से हाथियों का दल भारतीय सीमा क्षेत्र में आया है। उनकी संख्या छह हो सकती है। वन विभाग अलर्ट पर है। जब तक इन हाथियों का झुंड नेपाल सीमा में वापस नहीं चला जाता, तब तक नजर रखी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को वन क्षेत्र में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें