फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: कोहरे की चादर में लिपटा गोरखपुर शहर, फिर खिली धूप

Fri, 31 Dec 2021 05:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिछले तीन दिनों से आकाश में बादल छाने और फिर हल्की बूंदाबांदी के बाद ऊपरी वायुमंडल पूरी तरह से साफ हो गया। इसका असर यह हुआ कि बृहस्पतिवार रात में ही ओस पड़ने लगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छटता चला गया और चटक धूप निकल आयी। शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार शहर में कोहरा छाया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से आकाश में बादल छाने और फिर हल्की बूंदाबांदी के बाद ऊपरी वायुमंडल पूरी तरह से साफ हो गया। इसका असर यह हुआ कि बृहस्पतिवार रात में ही ओस पड़ने लगी। आकाश पूरी तरह से साफ होने का असर यह भी रहा कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाके में भी काफी घना कोहरा हुआ।

दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। इसकी वजह से पास की चीजें भी बमुश्किल दिख पा रही थी। ऐसे में लोगों को हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलाने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ होता चला गया। दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। इसकी वजह से पार्कों और बाजारों में काफी चहल पहल भी रही।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने कहा कि शुक्रवार को शहर में पहली बार कोहरा हुआ। विजिबिलिटी कम होकर मात्र 50 मीटर रह गई। ग्रामीण इलाकों में तो विजिबिलिटी शून्य रही। शनिवार को भी मौसम के कुछ ऐसे ही बने रहने की संभावना है। शनिवार सुबह काफी घना कोहरा हो सकता है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें