फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रुपये की मांग करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 15 Sep 2021 07:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

महिला ने पति पर केस दर्ज कराया था। वहीं सिपाही दरोगा के नाम पर रुपये मांग रहा था। यह घटना मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर लिया गया था। इसी के आधार पर एसएसपी ने सीओ कैंट को जांच सौंपी थी।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर थाने में दर्ज मारपीट के मामले में बचाने के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग करने वाले हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दरोगा राहुल सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। रुपये मांगने की रिकॉर्डिंग एसएसपी को मिल गई थी। एसएसपी ने सीओ कैंट राहुल भाटी को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट आने पर एसएसपी ने कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके में रहने वाला एक पलंबर का पत्नी से विवाद चलता है। पत्नी उसके खिलाफ कई बार शिकायत कर चुकी है, जिसकी जांच कराए जाने की मांग को लेकर वह डीआईजी के पास प्रार्थना पत्र भी दिया था। इसी बीच में पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।

इसके बाद हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रधान ने पलंबर को फोन किया। फोन पर वह बोल रहा है कि 12 हजार रुपये की व्यवसथा कर लो तो बचा लूंगा। सीधे दरोगा के घर लेकर चल चलूंगा नहीं तो फंस जाओगे। उसकी बातचीत पलंबर ने रिकॉर्ड कर ली थी। फिर यह एसएसपी के पास पहुंचने पर पूरा मामला खुलकर समाने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा को लाइनहाजिर किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें