फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गांव की युवती के साथ भागा, नाले में मिली युवक के पिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक गांव के नारायण टोला का मामला



परिजनों ने लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया, 16 पर प्राथमिकी दर्ज



घर से 500 मीटर दूर मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि







भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक गांव के नारायण टोला निवासी राजाराम (50) का शव शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर दूर नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि राजाराम का बेटा बुधवार को गांव की एक युवती के साथ भाग गया था। युवती के परिजनों की धमकी के बाद राजाराम ने भी परिवार के साथ घर छोड़ दिया था।



उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, राजाराम की पत्नी ने युवती के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस 16 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, जंगल डुमरी नंबर एक गांव के नारायणपुर टोला निवासी राजाराम नकहा रेलवे स्टेशन के पास पल्लेदारी करते थे। परिवार में पत्नी सिंधु देवी के अलावा चार बेटियां और दो बेटे हैं। उनका एक 20 वर्षीय बेटा सचिन बीते बुधवार को गांव की एक युवती के साथ कहीं भाग गया।



जानकारी के बाद युवती पक्ष के लोग राजाराम पर बेटी को खोजकर लाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि बुधवार को ही सगे-संबंधियों के साथ राजाराम के घर पहुंचे युवती के परिजनों ने परिवार के लोगों की पिटाई करते हुए युवती के न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी के चलते राजाराम घर में ताला बंद कर परिवार सहित कहीं चले गए थे।



बृहस्पतिवार से उनके घर पर ताला लटका था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने 500 मीटर दूर चिरकुट टोला स्थित नाले में उतराता शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। पहचान राजाराम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन



मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



हत्या कर शव नाले में फेंकने का लगाया आरोप



राजाराम की पत्नी सिंधु ने बताया कि उनका छोटा बेटा सचिन बीते बुधवार की रात से लापता है। उसी रात गांव की एक युवती भी घर से गायब हो गई। 12 फरवरी की रात करीब आठ बजे राजाराम ने रिश्तेदारों, परिचितों को फोन कर बेटे के बारे में जानकारी ली। कुछ पता न चलने पर खोजबीन की बात कहते हुए घर से निकल गए थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उनका शव नाले में उतराता हुआ मिला। सिंधु ने 16 लोगों के खिलाफ पति की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों में शुचिता पत्नी लालू, परशुराम पुत्र खदेरन, परशुराम की पत्नी पाना, उनके बेटे सुनील व शैलेंद्र, परशुराम की बहुएं, पुत्री रीता व दामाद भगवती (निवासी दुर्गापुर), परशुराम की बहन गुड्डी व उसके पुत्र शंकर सहित अन्य, छोटी बहन झिनकी, सुभावती पत्नी जियावन व उसके पुत्र उमेश (निवासी मारवाड़ी कोठी) व रवि पुत्र गुलाब (निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद), अदया व उसकी पत्नी समेत अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें