फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेना के अफसर से की थी 22 लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचा

Fri, 20 Oct 2023 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, खजनी (गोरखपुर)।

सार

महुवापार निवासी अशोक गोस्वामी व उसका पुत्र राहुल गोस्वामी क्षेत्र में दूसरों की जमीन को अपना बताकर उसे बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में ग्राम भैंसा बाजार निवासी व सेना में कमांडेंट के पद पर कार्यरत विकास नारायण सिंह जमीन उनके चपेटे में आ गए।
विज्ञापन
बांसगांव थाने में जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार अशोक गोस्वामी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बांसगांव में दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचने का झांसा देकर सेना के अधिकारी से 22 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अशोक गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। इस पूरे जालसाजी में उसका बेटा भी शामिल था, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महुवापार निवासी अशोक गोस्वामी व उसका पुत्र राहुल गोस्वामी क्षेत्र में दूसरों की जमीन को अपना बताकर उसे बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ग्राम भैंसा बाजार निवासी व सेना में कमांडेंट के पद पर कार्यरत विकास नारायण सिंह जमीन की खरीद करना चाह रहे थे। इस बीच उनकी मुलाकात अशोक गोस्वामी और उसके पुत्र राहुल से हुई।

इसे भी पढ़ें: बाढ़-भूकंप में फंसे हैं तो भी इलाज का टेंशन नहीं...ड्रोन से झट पहुंचेंगी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने विकास नारायण सिंह को सड़क के किनारे एक भूखंड को अपना बताते उसे बेचने की बात कही। पिता-पुत्र ने विकास नारायण सिंह से 50 लाख में सौदा तय कर 21 लाख 80 हजार रुपये अग्रिम भुगतान ले लिया। शेष रकम बैनामे के दिन देना तय हुआ। कुछ माह बाद जब विकास नारायण ने भूमि का बैनामा करने के लिए पिता-पुत्र से कहा तो दोनों टालमटोल करने लगे।

इसे भी पढ़ें: हनी ज्वेलर्स के स्टाफ की पिटाई पर विरोध, व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट से खलबली

इस बीच किसी ने विकास नारायण को बताया कि उक्त भूमि दूसरे की है। पिता-पुत्र इसी तरह का झांसा देते लोगों से ठगी करते रहते हैं। यह सुनते ही विकास नारायण सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने बांसगांव पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने केस दर्ज कर अशोक गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें