फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर और बस्ती मंडल में पांच हजार दूध कलेक्शन सेंटर खोलेगी ज्ञान डेयरी, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Tue, 19 Sep 2023 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर महाप्रबंधक ज्ञान डेयरी जीपी तिवारी ने कहा कि गोरखपुर की फैक्टरी में हर दिन पांच लाख लीटर दूध की खपत होगी, जिसकी आपूर्ति स्थानीय व आसपास के पशुपालकों से ही की जाएगी। इसके लिए गांव-गांव समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गीडा में फैक्टरी लगा रही ज्ञान डेयरी गोरखपुर-बस्ती मंडल में पांच हजार दूध कलेक्शन सेंटर खोलेगी। डेयरी को संचालित करने के लिए हर दिन पांच लाख लीटर दूध की आवश्यकता होगी। करीब एक लाख किसानों से इसके लिए अनुबंध किया जाएगा। पशुपालकों से गुणवत्ता के आधार पर दूध की खरीद होगी और पांच दिनों में उनके खाते में भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र में ज्ञान डेयरी का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


सेक्टर-26 में 20,067 वर्ग मीटर में ज्ञान डेयरी की स्थापना की गई है। पिछले साल ही इसका निर्माण कार्य आरंभ हुआ था। कंपनी यहां दूध की पैकेजिंग के अलावा छाछ, लस्सी, दही तथा दूध से बने अन्य उत्पाद भी बनाएगी। इसके लिए हर दिन पांच लाख लीटर दूध की आवश्यकता पड़ेगी।

अभी गोरखपुर में फैक्टरी को सिर्फ 27 हजार लीटर दूध मिल पाने की उम्मीद है। इसीलिए उद्घाटन के बाद अगले कुछ महीने तक दूध की आपूर्ति बाराबंकी व लखनऊ में ज्ञान डेयरी के कलेक्शन सेंटर से की जाएगी। लेकिन, इससे दूध की लागत बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए कंपनी ने योजना बनाई है कि दूध की खरीदारी गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले के पशुपालकों से की जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन महीने पहले हुई थी शादी: तीज के दिन ही दुल्हन पहुंची थाने, बोली- पति ने घर से निकाल दिया

Trending Videos
विज्ञापन

इसके लिए इन सभी जिलों में कलेक्शन सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। गांव-गांव पशुपालकों की समितियां बनाई जाएंगी। पशुपालक अपने क्षेत्र के कलेक्शन सेंटर पर लाकर दूध बेच सकेंगे। वहां मौजूद कर्मचारी दूध की गुणवत्ता जांच करेंगे। इसी आधार पर दूध की कीमत तय होगी।

इसे भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में कत्ल: वीडियो बना रहे युवक की मां को पीटकर मार डाला, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

गोरखपुर महाप्रबंधक ज्ञान डेयरी जीपी तिवारी ने कहा कि गोरखपुर की फैक्टरी में हर दिन पांच लाख लीटर दूध की खपत होगी, जिसकी आपूर्ति स्थानीय व आसपास के पशुपालकों से ही की जाएगी। इसके लिए गांव-गांव समितियों का गठन किया जाएगा। कलेक्शन सेंटर और उत्पाद बिक्री के लिए आउटलेट भी खोले जाएंगे। एक साल के अंदर एक लाख किसानों से सीधे दूध खरीदने की योजना है। इसका पूरा लाभ पूर्वांचल के पशुपालकों व दूध विक्रेताओं को मिलेगा।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें