मुंबई का सफर तय करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। दो ट्रेनों के संचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 04185 ग्वालियर-बरौनी 01 से 28 फरवरी तक तथा 04186 बरौनी-ग्वालियर 02 फरवरी से 01 मार्च तक चलेगी।
इसके अलावा गोरखपुर-पुणे और गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस की संचालन अवधि भी बढ़ा दी गई है। 01115 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 25 मार्च तक तथा 01116 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल 27 मार्च तक चलेगी। 02031 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 30 मार्च तक तथा 02032 गोरखपुर-पुणे स्पेशल एक अप्रैल तक चलेगी।
लगाए जाएंगे आरक्षित कोच, कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति
01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 25 मार्च तक तथा 01080 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 27 मार्च तक चलेगी। 02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल 29 मार्च तक तथा 02166 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिन स्पेशल 30 मार्च तक चलेगी। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित ही लगेंगे। कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।