फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: ग्रीन सिटी व नंदानगरवासियों को मिलेगी जलभराव से निजात, 57 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

Fri, 12 Aug 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर जलभराव से निजात की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। ग्रीन सिटी व नंदानगरवासियों को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। इन परियोजनाओं से विकास की रफ्तार तेज होगी।
 
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन सिटी और नंदानगर क्षेत्र में रहने वाले एक लाख से ज्यादा लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना में 57 करोड़ 18 लाख 69 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। नंदानगर क्षेत्र में संपवेल लगाने और सीसी नाला बनाने के लिए 2.81 करोड़ रुपये मिल गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन


बारिश के  दौरान ग्रीन सिटी कॉलोनी में जलभराव होता है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए 10 किलोमीटर लंबी आंतरिक व सीसी नालियां बनाई जाएंगी। दो बड़े नालों को सुधारा जाएगा। नई डिजाइन बनाकर जलनिकासी के इंतजाम सही किए जाएंगे।
 
एक पंपिंग स्टेशन बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की गई है। इन कार्यों पर 51.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है। ग्रीन सिटी क्षेत्र में करीब 50 हजार लोग रहते हैं। रसूलपुर एवं सूरजकुंड कॉलोनी का हिस्सा भी आता है।
विज्ञापन


इसी तरह एयरफोर्स स्टेशन से नंदानगर क्रासिंग तक सीसी नाला बनवाया जाएगा। संपवेल बनाकर जलभराव की समस्या दूर की जाएगी। इन कार्यों पर 5.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 2.81 करोड़ रुपये मिल गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। जिस क्षेत्र में काम होना है, उसके आसपास की आबादी 50 हजार से ज्यादा की है।  

मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर जलभराव से निजात की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। ग्रीन सिटी व नंदानगरवासियों को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। इन परियोजनाओं से विकास की रफ्तार तेज होगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें