फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गंगा दशहरा से शुरू होगी मां राप्ती की भव्य आरती, इस वजह से हो गई थी बंद

Wed, 16 Jun 2021 06:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण बंद हो गई थी साप्ताहिक आरती
  • गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति की वर्चुअल बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन
राप्ती नदी के किनारे महाआरती। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति की वर्चुअल बैठक बुधवार को हुई। इसमें समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोरोना के कारण स्थगित मां राप्ती की साप्ताहिक आरती की शुरुआत गंगा दशहरा के दिन से होगी। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में समिति के संरक्षक मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि गुरु गोरखनाथ घाट पर प्रत्येक मंगलवार को समिति की ओर से आरती की जाती थी। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते थे। कोरोना की दूसरी लहर के कारण आरती कार्यक्रम को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

कोरोना संक्रमण कम होने पर फिर से आरती शुरू की जाएगी। इसकी शुरुआत 20 जून को गंगा दशहरा के दिन से होगी। सभी लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।

विशिष्ट अतिथि लोक गायक व समिति के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आरती की शुरुआत के लिए गंगा दशहरा अच्छा दिन है। अब प्रत्येक मंगलवार को आरती हमेशा की तरह होगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं संचालन अनुराग मझवार ने किया। बैठक में पंडित दुख हरण पाठक, गिरिजेश वर्मा, संजय गुप्ता, सीमा महेश्वरी, आराधना गुप्ता, अनूप सोनी, प्रवीण, पदमा गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, विक्रमा वर्मा, अतुल वर्मा, राजन वर्मा, अभिषेक अग्रवाल, रामरूप चौधरी, मोहन शुक्ल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें