फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- उच्च शिक्षा की राह आसान करेगा आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 01 Nov 2021 04:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

राज्यपाल नें नई शिक्षा नीति का उल्लेख कर आंगनबाड़ी केंद्रों को अहम बताया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी आंगनबाडी बहनें माता हैं। आपके केंद्र पर जो भी बच्चे आएं उनको मां का वात्सल्य मिलना चाहिए।
विज्ञापन
महराजगंज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में शत प्रतिशत शिक्षा का लक्ष्य हांसिल करने के उद्देश्य से लागू की गई नई शिक्षा नीति में आंगनबाड़ी केन्द्रों की अहम भूमिका है। यह शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, यहां आकर बच्चा मातृत्व सुख के बीच खेल- खेल में शिक्षा की राह पकड़ेगा, जो आगे उसे शिक्षा के लिए प्रेरित व प्रोसाहित करेगा। ऐसे में इन आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुसज्जित करना हम सब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ये बातें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को महराजगंज जिले के महालक्ष्मी मैरिज लॉन में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री स्कूल किट वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि भारत की नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है कि 2030 तक देश की 50 फीसदी युवा उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में दाखिला लेकर शिक्षा ग्रहण करें।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में महज 22 से 23 फीसदी युवा ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिसे तेजी से बढ़ाने के लिए प्री-प्राईमरी स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्रों को और बेहतर बनाकर हर बच्चे को शिक्षा की धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। आंगनबाडी केंद्रों पर पोषण और शिक्षा का बेहतर प्रबंध कर खेल- खेल में बच्चों को पढ़ाने के साथ- साथ योग के जरिए निरोग रखने का प्रयास ईमानदारी से हम सब मिल कर करेंगे तो यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विशेष रुप से अपील करते हुए कहा कि आप सभी आंगनबाडी बहनें माता हैं। आपके केंद्र पर जो भी बच्चे आएं उनको मां का वात्सल्य मिलना चाहिए। स्नेह के साथ बच्चों के सामने पेश आएं जिससे बच्चे आपको सुनें और समझें और उसे ग्रहण करते हुए भारत के बेहतर कल का आधार बनें। उन्होंने समाज की तमाम कुरीतियों का उल्लेख कर शिक्षा के जरिए उसका समाधान तलाशने की बात कह, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें