फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम: धूप-छांव की लुकाछुपी के बीच ठिठुरते रहे लोग, चार और पांच फरवरी को बारिश की संभावना

सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले चार-पांच दिन तक कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। दो फरवरी को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से चार और पांच फरवरी को गोरखपुर जिले में पांच से सात मिलीमीटर बारिश की संभावना है
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में धूप-छांव की लुकाछुपी के बीच शनिवार को कड़ाके की ठंड बनी रही। हल्का सा सूरज निकला पर पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाएं उस पर हावी रहीं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, रविवार को भी मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम में कोई खास सुधार नहीं हुआ। ऊपरी वायुमंडल में छाए घने कोहरे की वजह से सूरज कुछ समय के लिए दिखता, लेकिन फिर कोहरे में छुप जाता। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में थोड़ा ज्यादा तो हुआ लेकिन शुक्रवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले चार-पांच दिन तक कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। दो फरवरी को जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से चार और पांच फरवरी को गोरखपुर जिले में पांच से सात मिलीमीटर बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें