फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: तीन संक्रमितों की मौत, 10 बच्चों समेत मिले 191 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 29 Jan 2022 10:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 65,491 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 63,086 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम तो हुई है, लेकिन मौतों का सिलसिला तेज हो गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी तीन संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 191 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में चार डॉक्टर और 10 बच्चे शामिल हैं। राहत की बात है कि 335 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 1550 हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में एम्स के एक डॉक्टर, एक साल का बच्चा समेत 12 लोग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट के दो डॉक्टर, सात और 10 साल के बच्चे, मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और एक 12 साल के बच्चे समेत चार लोग शामिल हैं। वहीं, नीनाथापा में एक ही परिवार के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी उम्र एक साल से कम है।

फातिमा अस्पताल में चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें तीन लोग एक ही परिवार के हैं, जिनमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। झरना टोला के एक परिवार में चार साल के बच्चे समेत तीन लोग संक्रमित मिले हैं। महुआडाबर निवासी पांच वर्षीय, जंगल अगही निवासी एक वर्षीय, सूबा बाजार के 10 वर्षीय बच्चे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


उधर, रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में आठ यात्रियों, रेलवे अस्पताल में चार, खाद कारखाना के आठ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बांसगांव के एक परिवार में तीन व राप्तीनगर फेज- तीन के एक परिवार में दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 65,491 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 63,086 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 855 की मौत हो चुकी है।

मरने वालों में एक 15 वर्षीय किशोरी

जिले में 26 जनवरी से लगातार किसी न किसी कोरोना संक्रमित की मौत हो रही है। बीते तीन दिनों में आठ मौतें हो चुकी हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के कोविड अस्पताल में बिहार की गोपालगंज निवासी 15 वर्षीय किशोरी व सिवान निवासी 40 वर्षीय महिला भर्ती थीं। किशोरी ने बृहस्पतिवार देर रात और महिला की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती सिद्धार्थनगर के तेतरी बाजार निवासी 52 वर्षीय पुरुष ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें