सुपरफास्ट ट्रेनें भी रेंग रहीं, 12-14 घंटे की देरी से पहुंचीं
कोहरे के चलते सुपरफास्ट ट्रेनें भी रेंगने लगी हैं। 110 से 130 की गति से चलने वाली वीआईपी ट्रेनें भी 40 से 60 किमी की रफ्तार से चल पा रही हैं। दिल्ली से आने वाली वैशाली, गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12 से 14 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों के सर्दी में समय व्यतीत करना भारी पड़ रहा है। पूछताछ केंद्र पर भारी भीड़ जुट रही है।
इसे भी पढ़ें: जगमग होगा गोरखनाथ मंदिर, लगेंगी तीन करोड़ की फसाड लाइटें
जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 12:30 घंटे की देरी से सुबह 9:20 की बजाय रात में 9:55 पर गोरखपुर स्टेशन पहुंची। इसी तरह गोरखधाम एक्सप्रेस भी सुबह 9:45 बजे की जगह करीब 10 घंटे की देरी से रात आठ बजे पहुंची। बिहार संपर्क क्रांति दिल्ली से आने वाली ट्रेन भी देर से चल रही थी। मुंबई की तरफ से आने वाली चोरीचौरा एक्सप्रेस 8 घंटे और कोचीन एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह जिन्हें बिहार के तरफ वैशाली एक्सप्रेस से यात्रा करनी थी, उन्हें पूरे दिन स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: तीन दिन में ठीक नहीं करा सकें पाइपलाइन को दुरुस्त
पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक नहीं है संकेतक
कोहरे से बचने के लिए सड़क किनारे संकेतक लगाए जाते हैं लेकिन पैड़लेगंज से लेकर ट्रांसपोर्टनगर तक कहीं भी संकेतक नहीं लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6.30 बजे कोहरा छाया था। निर्माणाधीन सिक्सलेन को लेकर सड़क पर सामान रखा हुआ था। ऐसे में वाहन धीरे-धीरे तक किसी प्रकार बच कर कोहरा में जाते दिखे। ऐसे में संकेतक नहीं लगने से घने कोहरे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। पैडलेगंज चौराहा पर कुछ संकेतक जरूर हैं लेकिन उसके आगे एक भी संकेतक नहीं है।