फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम का हाल: लोगों को फिर छकाने लगी तीखी धूप और उमस, बारिश का इंतजार

Wed, 27 Sep 2023 02:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

सितंबर में औसत से कम बारिश होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। 20 सितंबर को मौसम ने करवट बदली और बदली छाने के साथ हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। यह आलम 25 सितंबर की सुबह तक बना रहा।
विज्ञापन
दिन में धूप और गर्मी से परेशान युवतियां छाता लगाकर जातीं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रिमझिम बारिश व बदली छाने से चार-पांच दिन से मौसम सुहाना बना हुआ था। मंगलवार से फिर तीखी धूप और उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी। दिन में अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से मौसम और शुष्क होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सितंबर में औसत से कम बारिश होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। 20 सितंबर को मौसम ने करवट बदली और बदली छाने के साथ हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। यह आलम 25 सितंबर की सुबह तक बना रहा। मंगलवार को सुबह से ही तीखी धूप निकलने से गर्मी सताने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी।

इसे भी पढ़ें: रेलवे अफसर घूस कांड: विजिलेंस की टीम ने फिर की अभिलेखों की पड़ताल, घूस लेते हुई थी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग से बुधवार को आसमान में बदली छाने का अनुमान जताया है। वहीं बृहस्पतिवार से मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें