फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला: ठंड ने दी दस्तक, निकल गए गर्म कपड़े

Mon, 08 Nov 2021 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शहर में सड़कों पर लोग स्वेटर पहने हुए नजर आने लगे। वहीं दुकानें भी गर्म कपड़ों से सज गईं हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 तो न्यूनतम 15.0 डिग्री तक पहुंचा।    
विज्ञापन
गर्म कपड़े खरीदती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड ने दस्तक दे दी है। ज्यादातर घरों में गर्म कपड़े निकल गए हैं। वहीं सड़कों पर भी लोग स्वेटर और जैकेट पहने हुए नजर आने लगे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 तो न्यूनतम 15.0 डिग्री तक जा पहुंचा। छठ पूजा तक तापमान के और नीचे तक जाने के आसार हैं। इसके मद्देनजर दुकानों और सड़क किनारे भी गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है।
विज्ञापन


रविवार को मौसम ने एकाएक करवट बदल ली। हवा में काफी ज्यादा नमी होने के साथ पुरवा हवा चलने की वजह से आकाश में सुबह से ही कोहरा छा गया। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई। पूरे दिन सिहरन महसूस होती रही। वहीं शाम को ठंड ने एहसास दिलाना शुरू कर दिया।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अरब सागर के ऊपर एक सिस्टम बना हुआ है। इस वजह से उसका आउटफ्लो गुजरात, मध्य मध्यप्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। इसकी वजह से आकाश में हल्के बादल भी छाए हुए हैं। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में अब भी प्रदूषण विद्यमान है। इसवजह से पूरे दिन सूरज की तपिश हल्की रही और ठंड का एहसास होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में ये यूं लुढ़का पारा
तारीख        अधिकतम    न्यूनतम

02 नंवबर      29.4          18.6
03 नवंबर     28.7           16.7
04 नवंबर     28.8           16.4
05 नवंबर     28.9           16.2
06 नवंबर     28.2           16.5
07 नवंबर     28.1           15.0     
तापमान डिग्री सेंटीग्रेड में

नवंबर का सामान्य तापमान
अधिकतम तापमान- 29.9
न्यूनतम तापमान- 14.9
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें