फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10 जून से होंगी प्रवेश परीक्षाएं, 15 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Wed, 22 Mar 2023 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र को नियमित करने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की योजना बनाई है। परास्नातक, प्री-एचडी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, इंजीनियरिंग तथा कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत सोमवार से हो गई है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में स्नातक एवं परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 10 जून से शुरू हो जाएंगी। प्रवेश के लिए 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना है और एक जुलाई से प्रवेश लिया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र को नियमित करने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की योजना बनाई है। परास्नातक, प्री-एचडी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, इंजीनियरिंग तथा कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत सोमवार से हो गई है।

इसे भी पढ़ें: सात लाख लेकर सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, चाचा-भतीजे पर केस दर्ज
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षाएं 10 जून से 25 जून तक कराई जाएंगी। इसके सकुशल आयोजन के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो विनय कुमार सिंह, परास्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो मनीष कुमार श्रीवास्तव और प्री- पीएचडी प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो दिनेश यादव को बनाया गया है।
विज्ञापन


विदेशी भाषाओं की पढ़ाई के लिए सर्टिफिकेट कोर्स
विश्वविद्यालय में विदेशी भाषाओं फ्रैंच, स्पेनिश एवं चाइनीज भाषाओं की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। प्रवेश 30-30 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके साथ ही बीएससी एजी, बीटेक, होटल मैनेजमेंट के साथ सेल्फ फाइनेंस कोर्स भी आकर्षण के केंद्र होंगे। बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बीकॉम (बैकिंग एंड इंश्योरेंस), बॉयोइंफार्मेटिक्स, ज्योतिष एवं कर्मकांड समेत 107 सेल्फ फाइनेंस कोर्स की पढ़ाई शुरू की गई है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें