फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन: छात्रसंघ चुनाव पर हफ्ते भर में रूख स्पष्ट करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय

Sun, 26 Sep 2021 09:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कुलपति से वार्ता के दौरान छात्रनेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में छात्रसंघ चुनाव की तिथियों का जिक्र न होना विश्वविद्यालय की मंशा को बता रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन हफ्ते भर में छात्रसंघ चुनाव के संबंध में रूख स्पष्ट करेगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय में चुनाव की मांग कर रहे आंदोलनरत छात्रनेताओं का धरना-प्रदर्शन शनिवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह से वार्ता के बाद स्थगित हो गया। कुलपति ने आश्वस्त किया कि शासन से वार्ता कर सप्ताह भर में चुनाव के संबंध में विश्वविद्यालय अपनी स्थिति को स्पष्ट करेगा।
विज्ञापन


शनिवार को छात्रनेताओं ने विवि के मुख्य द्वार पर जागरूकता अभियान भी चलाया। विभिन्न विभागों में जाकर विद्यार्थियों से मिले और छात्रसंघ चुनाव पर समर्थन मांगा। इसके बाद संवाद भवन के बाहर कुलपति का घेराव किया। कुलपति से वार्ता के दौरान छात्रनेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में छात्रसंघ चुनाव की तिथियों का जिक्र न होना विश्वविद्यालय की मंशा को बता रहा है।

कुलपति ने कहा कि वे स्वयं छात्रसंघ चुनाव के समर्थन में हैं। इस दौरान छात्रनेता नितेश मिश्रा, अंशुमान पाठक, आर्या यादव, अरुण यादव, आदर्श कौशिक, सतीश मिश्रा, विवेक पासवान, सत्यम गोस्वामी, शिवम मिश्र, अनिकेत सिंह, आदर्श त्रिपाठी, पीयूष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें