दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने कैंपस ड्राइव का आयोजन कराकर अब तक एमबीए, बीबीए के 18 विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया कराया है। इसमें सबसे ज्यादा पांच लाख सालाना पैकेज पर चयन हुआ है।
ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल ने पिछले वर्ष से कैंपस ड्राइव शुरू कराया है। इसी का नतीजा है कि अब तक 18 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी, बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट, ह्यूमन रिसोर्स एक्जीक्यूटिव के पदों पर नौकरी मिली है।
सभी विद्यार्थियों को तीन से पांच लाख रुपये का पैकेज मिला है। कई कंपनियों के कैंपस ड्राइव की प्रक्रिया चल रही है। उसमें कुछ और विद्यार्थियों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।
इन विद्यार्थियों का हुआ है चयन
मैनेजमेंट ट्रेनी (तीन लाख दो हजार)- अंकित खरवार, धनंजय सिंह, अनुभव शुक्ला
स्कॉलर अकादमी, बंगलौर- (पांच लाख) बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट-
अनुष्का सिंह, महिमा गुप्ता, प्रेरणा गुप्ता, नैंसी वर्मा, शिवानी मौर्या, दीक्षा कुमारी, प्राची गुप्ता, शुभम कुमार, आदर्श मिश्रा, समीर कुशवाहा और स्मिता सिंह
ह्यूमन रिसोर्स एक्सीक्यूटीव पैकेज ( तीन लाख बीस हजार)- सलोनी सिंह, नैंसी वर्मा, अनुष्का सिंह
बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट (ट्रेनी) ( चार लाख)- अक्षत शुक्ला।