फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक को गोली मारकर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश, मचा हड़कंप

Wed, 06 Apr 2022 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि रात में सीएचसी कुछ काम से गए थे तो वहां पीड़ित ने उन्हें बताया कि उसे गोली मारी गई है, लेकिन चिकित्सक गोली लगने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के भौराबारी मार्ग पर जंगल के किनारे सोमवार रात करीब आठ बजे बदमाशों ने युवक को गोली मारकर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन, उसे शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने गोली की पुष्टि नहीं की है। न ही तहरीर मिली है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के हगना निवासी उस्मान (32) सोमवार रात पत्नी का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज गए थे। बाइक पर पत्नी के अलावा भाई रहमान भी था। भाई ने बताया कि लौटने के दौरान मोदीगंज चौराहे पर बाइक से उतर गए। उस्मान ने पत्नी को भाई के साथ घर भेज दिया और बोले कि थोड़ी देर में आएंगे।

कुछ देर बाद उस्मान ने भाई को बताया कि उसे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी है। इसके बाद भाई उन्हें लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। भाई के मुताबिक, बदमाशों ने भौराबारी मार्ग पर उस्मान की मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि रात में सीएचसी कुछ काम से गए थे तो वहां पीड़ित ने उन्हें बताया कि उसे गोली मारी गई है, लेकिन चिकित्सक गोली लगने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। शरीर पर कहीं गन शाट नहीं मिला है। न ही गोली आरपार हुई है। हां, किसी धारदार हथियार से घाव किया गया है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें