फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विधि एवं मानविकी श्रेणी में डीडीयू को देशभर में 17वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग में डीडीयू को देशभर में विधि एवं मानविकी श्रेणी में 17वां स्थान मिला है। डीडीयू इस सूची में जगह बनाने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र राज्य विश्वविद्यालय भी है।
विज्ञापन

डीडीयू को पिछले वर्ष इस रैंकिंग में 20वां स्थान मिला था। इस तरह इस बार तीन स्थान की छलांग लगाई है। इस रैंकिंग में देश के प्रमुख 22 संस्थानों को शामिल किया गया है, जिनमें ज्यादातर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय हैं। देशभर के सिर्फ दो राज्य विश्वविद्यालयों को ही इस सूची में जगह मिली है। उत्तर प्रदेश से डीडीयू के अलावा डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी इस सूची में शामिल है। उसे आठवां स्थान मिला है।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह सफलता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संभव हो सकी है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश में विधि एवं मानविकी शिक्षा के क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

यह रैंकिंग विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, अकादमिक गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में विश्वविद्यालय और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें