फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में जुलाई के अंतिम सप्ताह में दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित हो सकता है। इसे लेकर जन भवन (राजभवन) से दिशा-निर्देश मिलने के बाद डीडीयू प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

डीडीयू में लंबे समय बाद जुलाई महीने में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को देखते हुए मूल्यांकन कार्य को भी लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए हैं। परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (अंतिम वर्ष) की परीक्षाएं लगभग समाप्त हो गई हैं। उनके मूल्यांकन का कार्य भी शुरू हो गया है। वर्तमान में 18 विभागों में मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। कम छात्र वाले कुछ विषयों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण भी हो चुका है। एक-दो दिन में परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
स्नातक स्तर पर भी बीए को छोड़कर अंतिम वर्ष की ज्यादातर परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। उनके मूल्यांकन की तैयारियां चल रही हैं। डीडीयू प्रशासन का लक्ष्य है कि हर हाल में 31 मई तक सभी मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। इसके अलावा यूजी व पीजी अंतिम वर्ष के सभी परीक्षा परिणाम 31 मई तक जारी करने की योजना है, ताकि दीक्षांत की तैयारियों को गति मिल सके।
विज्ञापन


राज्यपाल सचिवालय से मिले दिशा-निर्देशों के मुताबिक, दीक्षांत से पहले विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गोद लिए गए गांवों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि के चयन की प्रक्रिया भी शुरू
दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य अतिथि के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नाम पर विचार किया जा रहा है। दीक्षांत की तिथि तय हो जाने के बाद राज्यपाल से मुख्य अतिथि के नाम का अनुमोदन लिया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई जा रही है।

बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि राजभवन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में दीक्षांत की तिथि प्रस्तावित की गई है। पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। बीए को छोड़कर यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी समाप्ति की ओर हैं। यूजी व पीजी अंतिम वर्ष के सभी परिणाम 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें