आचार्य प्रो. प्रत्यूष दुबे
- फोटो : अमर उजाला।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में आचार्य प्रो. प्रत्यूष दुबे भारत सरकार के गृह मंत्रालय में हिन्दी सलाहकार नामित किये गए हैं। कुशीनगर जनपद के रहने वाले प्रो. दुबे की शिक्षा- दीक्षा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में हुई है।
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रकाशित होने वाले पत्र 'स्वदेश' पर उन्होंने अपना उल्लेखनीय शोधकार्य किया है। अब तक उनकी दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में हिन्दी पत्रकारिता से संबंधित अत्यंत विशिष्ट आलेख एवं शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
प्रो. प्रत्यूष दुबे अनेक सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं में सक्रिय हैं। भारतीय हिन्दी परिषद और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के आजीवन सदस्य प्रो. दुबे ने सामाजिक संस्था रोटरी क्लब एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कोरोना काल में उल्लेखनीय सेवा कार्य किया है।
गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव ने अपने पत्र के माध्यम से इस आशय की सूचना दी है। इस अवसर पर हिन्दी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त , प्रो.अनन्त मिश्र, प्रो. चित्तरंजन मिश्र, प्रो. कमलेश गुप्त, प्रो. विमलेश मिश्र, डॉ. अखिल मिश्र, अमित उपाध्याय, प्रो.अजय शुक्ल, प्रो. हेमशंकर वाजपेयी, डॉ. प्रदीप राव, प्रो.रजवन्त राव, प्रो. हर्ष सिन्हा, , प्रो. विजय कुमार, प्रो. संजीत गुप्त, डॉ. सुनील यादव आदि ने हार्दिक बधाई दी।