कम बसों में अधिक आय अर्जित करने के मामले में गोरखपुर, प्रदेश में अव्वल बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी इलेक्ट्रिक बसों की आय में और वृद्धि होगी।
वर्तमान में प्रदेश के 16 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। इन जिलों में गोरखपुर को 15 बसें मिली हैं। इनमें 14 बसें ही चलाई जा रही हैं। 29 दिसंबर 2021 को महानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ था।
इन बसों से पहले दिन लगभग 33 हजार रुपये की आय हुई थी। 40 दिनों में इलेक्ट्रिक बसों की आय में लगभग तीन गुने की वृद्धि हुई है। वर्तमान में 14 बसों से 97 हजार रुपये की आय प्रतिदिन हो रही है।
जिला बसों की संख्या आय (प्रति दिन)
गोरखपुर- 15 96,455
वाराणसी- 23 70,485
झांसी- 14 45,407
प्रयागराज- 24 1,19025
कानपुर- 57 1,05320
लखनऊ- 57 2,45,000
पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड साइट इंचार्ज पवन कुमार ने कहा कि गोरखपुर की इलेक्ट्रिक बस सेवा सफलता की ओर तेजी से अग्रसर है। सबसे कम बसों में अधिक आय के मामले में गोरखपुर प्रदेश में अव्वल बन गया है। पांच बसें और जल्द ही बेड़े में शामिल हो जाएंगी जिसके बाद आय में और भी वृद्धि होगी।