फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर हत्याकांड: काजल के हत्यारोपी की मां गिरफ्तार, इस वजह से किया गया हाईवे जाम

Mon, 30 Aug 2021 09:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गगहा में हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने पर फूटा गुस्सा, डेढ़ घंटे आवागमन प्रभावित, पिता की पिटाई के विरोध पर काजल को मारी गई थी गोली।
विज्ञापन
कागज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गगहा के जदीशपुर भलुआन गांव में पिता की पिटाई का विरोध कर वीडियो बनाने के दौरान काजल की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपित विजय प्रजापति की मां जयंती देवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। जयंती इस मामले में आपराधिक साजिश की नाजमद आरोपित हैं। हालांकि मुख्य आरोपित को पुलिस अभी दबोच नहीं पाई है, उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन


 पुलिस ने इस मामले में राजू नयन सिंह के साथ घर में मारपीट होने की वजह से घर में घुसकर हत्या की कोशिश, चोट पहुंचाकर मोबाइल लूटने, धमकी देने की धारा भी बढ़ाई है। पुलिस के मुताबिक, बड़गो रोड पर एक चाय की दुकान पर जयंती देवी के होने की सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी। पता चला था कि वह कहीं भागने के फिराक में है।

इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित जयंती को बड़गो के पास चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर बेटे और अन्य आरोपितों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। उससे मिली जानकारी के बाद पुलिस कुछ ठिकानों पर विजय और उसके साथियों की तलाश में रवाना हो गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काजल की हत्या के विरोध में फिर हाईवे जाम

काजल के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में भलुआन गांव के लोगों ने सोमवार को भलुआन चौराहे पर हाईवे को जाम कर दिया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी की अगुवाई में जुटे लोग दोपहर एक बजे सड़क पर उतर गए। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस के कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोग हटे। उधर, एसडीएम बांसगांव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर बारह बजे पीड़ित के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने काजल के पिता से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठे राकेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि एक दिन पहले हुई डीएम से वार्ता में उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं है। काफी दुखद है। जाम का नेतृत्व कर रहे लोग पुलिस से बातचीत में डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।

डेढ घंटे बाद एस एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने फोन पर लोगों से बातचीत की और कहा कि  पुलिस आरोपितों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही रिजल्ट सामने होगा। इसके पूर्व एसडीएम बासगांव विनय कुमार पांडेय, हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष कांत वर्मा ने राजू नयन के घर पहुंच कर सांत्वना दी और कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। पुलिस अब तक इस मामले में मुख्य आरोपित को नहीं दबोच सकी है, जिस वजह से लोगों में आक्रोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें