फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10 करोड़ से होगा गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज का कायाकल्प, नए सिरे से बनेगी चहारदीवारी

Mon, 02 Jan 2023 12:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

 दिसंबर में कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए शासन ने पहले चरण में चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे जिमनास्टिक हाल और शिक्षा भवन का पूरी तरह से कायाकल्प होगा। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए अत्याधुनिक यंत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की चहारदीवारी का नए सिरे से निर्माण होने के साथ जिमनास्टिक हाल, शिक्षा भवन और मेन गेट का कायाकल्प होगा। इसे लेकर शासन की ओर से चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जिसके बाद से कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने चहारदीवारी के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के कुछ वर्षों बाद 1988 में जिमनास्टिक हाल और शिक्षा भवन का निर्माण हुआ है। गुजरते वक्त के साथ दोनों ही भवन जर्जर अवस्था से पहुंच गए थे। जैसे तैसे भवनों में अध्यापन के साथ खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से दोनों भवनों के कायाकल्प के लिए शासन स्तर से मांग की गई थी।

प्राचार्य की अगुवाई में 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को वर्ष 2022 में भेजा गया। दिसंबर में कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए शासन ने पहले चरण में चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे जिमनास्टिक हाल और शिक्षा भवन का पूरी तरह से कायाकल्प होगा। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए अत्याधुनिक यंत्र लगाए जाएंगे। साथ ही स्मार्ट क्लास का निर्माण होगा।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह ने कहा कि कॉलेज परिसर में चहारदीवारी, जिमनास्टिक हाल, शिक्षा भवन और गेट समेत अन्य कार्यों के लिए शासन की ओर से 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। चार करोड़ की पहली किस्त मिली है। निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। जल्द इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें