फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: दो महीने पहले भी हादसे की शिकार हुई थी बस, नहीं चेते और चली गई दो जिंदगियां

Sat, 23 Dec 2023 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने कहा कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। वाहन की वैधता 2028 तक है। चालक रामजी यादव का लाइसेंस भी है। बस में कुल 35 से 38 लोग सवार थे। इसमें से दो की मौत हुई है, 13 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
बस हादसा होने के बाद स्कूल के बाहर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल का चालक शराब के नशे में ही गाड़ी चलाता था। अभी दो महीने पहले उसने बिजली के खंभे से बस को टकरा दिया था। हालांकि, तब टक्कर धीरे होने की वजह से बच्चे घायल नहीं हुए थे। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन ने भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर स्कूल प्रशासन तभी चेत गया होता तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

विज्ञापन


अभिभावकों की मानें तो रोजाना ही बस में सीट से अधिक बच्चों को सवार किया जाता था। शिकायत करने पर बहाने बनाए जाते थे। मृत साक्षी के पिता सुनील बताते हैं- स्कूल बस में क्षमता से दो गुना बच्चों को ले जाना और ड्राइवर द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने की सूचना कई बार स्कूल प्रशासन को दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कितने अभिभावकों को तो पता ही नहीं चल पा रहा था कि उनके बच्चों का इलाज किस अस्पताल में चल रहा है। मौके पर स्कूल प्रशासन से कोई नहीं था। सभी फरार हो चुके थे।

इसे भी पढ़ें: बस पलटी तो बाहर छिटक गए कुछ बच्चे
विज्ञापन

 

ये हुए थे गंभीर चोटिल
- आयुष(14)पुत्र शिवकुमार निवासी तिवारीपुर,सिकरीगंज।
- अभिनव(14)पुत्र राकेश सिंह निवासी हरिहरपुर, सिकरीगंज।
- अंश(13) पुत्र शिवकुमार निवासी तिवारीपुर, सिकरीगंज।
- रौनक(12) पुत्र गोपाल चंद, निवासी नरायनपुर, सिकरीगंज।
- प्रज्ज्वल(13) पुत्र गोपाल चंद निवासी- नरायनपुर, सिकरीगंज।
- मानवी शुक्ला(7) पुत्री योगेश शुक्ल निवासी सहुआ, सिकरीगंज।
- श्रेया(8) पुत्री दीनानाथ निवासी सहुआ, सिकरीगंज।
- आशुतोष (15) सहुसा, सिकरीगंज।

इसे भी पढ़ें: स्कूल बस गड्ढे में गिरी, दो छात्राओं की मौत; 30 घायल

ये हैं मांग, तहसीलदार को दिए ज्ञापन
- दोषी बस चालक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया जाए
- दोषी विद्यालय प्रबंधक व प्रबंध तंत्र प्रधानाचार्य आदि की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज हो
- बसों के फिटनेस सत्यापन ठीक ढंग से न कर पाने के दोषी आरटीओ कर्मचारी व बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए
- मृत बच्चों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा दिया जाए। गंभीर घायल बच्चें के परिजनों को दस-दस लाख मुआवजा मिले
- ऐसी व्यवस्था की जाए कि प्राइवेट विद्यालयों में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़ें: दीदी-दीदी कहते बेहोश हो गया मोक्ष, मिलने की जिद पर अड़ा रहा आयुष

स्कूल एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मोर्चरी पहुंचकर मृत छात्राओं के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। स्कूल प्रबंधक को अपने स्कूल की बसों और चालक के बारे में पूरी जानकारी करनी चाहिए। नियमित चेकिंग करें कि कहीं चालक कोई नशे में न हो। बस फिटनेस ठीक हो। चालक के बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ही रखना चाहिए। इस दुख की घड़ी में सभी प्रबंधक पीड़ित परिवार के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों की हालत देख हर कोई रोया, बह रहे थे सिर्फ आंसू
विज्ञापन

एक नजर में घटनाक्रम
  • सुबह 8.40 बजे: स्कूल से कुछ दूर पहले बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
  • सुबह 8.45 बजे आसपास के लोग मदद को पहुंच गए थे।
  • सुबह 9 बजे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को सूचना दी गई।
  • सुबह 9.05 बजे: एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई।
  • सुबह 9.15 बजे : घायलों को उरुवा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
  • सुबह 10 बजे : साक्षी और प्रतिभा को जिला अस्पताल लाया गया
  • सुबह 10.5 बजे : दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया गया।

आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने कहा कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। वाहन की वैधता 2028 तक है। चालक रामजी यादव का लाइसेंस भी है। बस में कुल 35 से 38 लोग सवार थे। इसमें से दो की मौत हुई है, 13 लोग घायल हैं।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें