सदर तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल पर तकरीबन सभी मोहल्लों के किराना दुकानों के नाम व उनके मालिक के मोबाइल नंबर की सूची तैयार की गई है। साथ ही दवा दुकानों की भी सूची तैयार की गई है। साथ ही दो ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू हुए है। इन दोनों ही माध्यमों से कोई भी घर बैठे अपनी जरूरत का सामान मंगा सकेगा। धीरे-धीरे इस सेवा का और विस्तार होगा। लोग अपने घरों पर रहे और खुद के साथ ही अपनों को भी सुरक्षित रखें।
www.mixxkart.com मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9919999338