गोरखपुर-बस्ती मंडल की स्थिति खराब
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। बस्ती मंडल में बस्ती जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा है, यहां 101.19 फीसदी लोगों को टीका लगा है। दूसरे स्थान पर संतकबीरनगर है, यहां 100.53 फीसदी लक्ष्य हासिल हो चुका है। कुशीनगर में 99.48, सिद्धार्थनगर में 99.45, महाराजगंज में 99.37 और देवरिया में 96.48 फीसदी लोगों को टीका लगा है।
टीकाकरण में सबसे खराब प्रदेश के पांच जिले
जनपद टीकाकरण प्रतिशत में
अमरोहा 95.35
गोरखपुर 96.23
देवरिया 96.48
एटा 97.98
मुरादाबाद 98.29
टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि कोरोनारोधी टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए सचल दस्ते तैनात किए गए हैं, जो छूटे लोगों के घरों तक जाकर टीका लगा रहे हैं। टीका लगाने के लिए अब स्कूलों का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही लक्ष्य हासिल हो जाएगा।