फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएस की चूक से 24 घंटे उड़ी रही गोरखपुर पुलिस की नींद, होटल से कारोबारी हो गया था गायब

Sat, 28 Jan 2023 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कारोबारी के अपहरण की खबर से आला अफसर तक बेचैन हो गए थे। सुरक्षा सवालों के घेरे में थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर की मदद से जांच में जुटी थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच के एक सिपाही ने होटल में दाखिल होते एक सिपाही को पहचान लिया। दरअसल, यही सिपाही गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले मुर्तजा की गिरफ्तारी के समय भी आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस की एक छोटी सी चूक ने गोरखपुर पुलिस की 24 घंटे तक नींद उड़ा रखी थी। चंदौली के कारोबारी प्रसून को उठाकर एटीएस ले गई, लेकिन इसकी सूचना गोरखपुर पुलिस के किसी भी अधिकारी को नहीं दी गई। इसका नतीजा यह रहा कि पुलिस अपहरण मानकर जांच में जुटी रही। काफी जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार दोपहर बाद जब गोरखपुर पुलिस ने तस्दीक कर ली कि उसे एटीएस ले गई तो फिर एसएसपी ने एटीएस से संपर्क साधा और पुष्टि के बाद राहत की सांस ली।

विज्ञापन


आमतौर पर बाहर से पुलिस आती है या फिर एटीएस आती है तो पुलिस को सूचना दी जाती है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि अगर टीम के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो लोकल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच सके। लेकिन, इस पूरे मामले में ऐसा नहीं किया गया है। जिस वजह से पुलिस परेशान रही।

जानकारी के मुताबिक, एटीएस ने बृहस्पतिवार दोपहर एक बार पूछताछ की और फिर शाम 4.30 बजे कारोबारी को साथ लेकर लखनऊ निकल गई। परिजन को जानकारी नहीं दी, पुलिस भी बेखबर बनी रही। एसएसपी ने हाई प्रोफाइल मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में टीम भी गठित कर दी थी। एसपी सिटी की टीम जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा की तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन


ऐसे खुला मामला, सिपाही ने की पहचान
कारोबारी के अपहरण की खबर से आला अफसर तक बेचैन हो गए थे। सुरक्षा सवालों के घेरे में थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर की मदद से जांच में जुटी थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच के एक सिपाही ने होटल में दाखिल होते एक सिपाही को पहचान लिया। दरअसल, यही सिपाही गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले मुर्तजा की गिरफ्तारी के समय भी आया था। उसके बाद सिपाही ने एटीएस की बात कही तो अफसरों ने एटीएस से संपर्क साधा और पूरा मामला खुलकर सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें