फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेडी अन्ना पोर्टल से पर भी सट्टेबाजी में ठगी, 8 आरोपी गिरफ्तार-1 दिन में लाखों का हेर-फेर

Mon, 23 Sep 2024 10:18 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए बताया कि शहर में अवैध तरीके से रेडी अन्ना नामक ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल चलने की सूचना मिली थी। जानकारी हुई कि इस पोर्टल की फ्रेंचाइजी लेकर गिरोह शाहपुर के रामजानकी नगर में अपना अड्डा बनाया है। गेम खेलने के लिए यह युवकों को झांसे में लेते थे।
विज्ञापन
ऑनलाइन रेड्डी अन्ना पोर्टल पर सट्टा खिलाकर जालसाजी करने वाले आठ आरोपी( पीछे खड़े) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में अवैध तरीके से रेडी अन्ना पोर्टल पर ऑनलाइन गेम के जरिए सट्टेबाजी कराने वाले अंतरराज्यीय गैंग के आठ गुर्गों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें छह देवरिया और दो बिहार के हैं। सरगना अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गैंग के गुर्गे न सिर्फ अवैध तरीके से मनी म्यूल बैंक खातों में लोगों से सट्टा में रुपये लगवाते थे, बल्कि उसकी उसी दिन निकासी भी करवा लेते थे। यह गैंग एक दिन में 10 से 12 लाख रुपये तक की जालसाजी करता था।

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए बताया कि शहर में अवैध तरीके से रेडी अन्ना नामक ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल चलने की सूचना मिली थी। जानकारी हुई कि इस पोर्टल की फ्रेंचाइजी लेकर गिरोह शाहपुर के रामजानकी नगर में अपना अड्डा बनाया है।
विज्ञापन


गेम खेलने के लिए यह युवकों को झांसे में लेते थे। यही नहीं, म्यूल बैंक खातों के माध्यम से रोजाना पैसे की निकासी करते हुए रेडी अन्ना ग्रुप तक पहुंचाते थे। इसके बदले उन्हें भी अच्छा-खासा कमीशन मिलता था।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद शाहपुर इंस्पेक्टर नीरज राय और उनकी टीम ने साइबर टीम के साथ मिलकर छापा मारा। इसमें गिरोह के आठ गुर्गों को दबोच लिया। देवरिया का रहने वाला गैंग का सरगना फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके द्वारा रेडी अन्ना नाम की वेबसाइट/पोर्टल से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने के लिए पैसे का लेन-देन किया जाता था। उन्होंने इसका पैनल खरीदकर एक ब्रांच के रूप में अपना कार्यालय शाहपुर के रामजानकी नगर में खोला था।

सट्टे के पैसे को निकालने के लिए उनके द्वारा लोगों को बहला-फुसलाकर म्यूल/फर्जी खाते खुलवाए गए थे। उनमें पैसों का लेन-देन करते थे। एक दिन में 10-12 लाख रुपये का लेन-देन किया जाता था। पैसे आने पर आपस में बांट लिया जाता है। पुलिस गिरोह के सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने 29 मोबाइल फोन, दो लैपटाॅप, चार टैबलेट, नौ एटीएम कार्ड, आठ आधार कार्ड, पांच पैन कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, दो बैंक चेकबुक, आठ रजिस्टर व अन्य सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन

Online Scam - फोटो : FREEPIK
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
रोहित प्रसाद पुत्र मदन प्रसाद निवासी प्रतापपुर रामपुर, थाना श्रीरामपुर, देवरिया
गुड्डू शर्मा पुत्र अनिरुद्ध शर्मा निवासी रामपुर प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर, देवरिया

रंजेश यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी रामपुर प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर, देवरिया
अमित शर्मा पुत्र रंगलाल शर्मा निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग, थाना श्रीरामपुर, देवरिया

अभय कुमार यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी ठाकुरपुर छपरा बुजुर्ग, थाना श्रीरामपुर, देवरिया
संजीत कुमार खरवार पुत्र गंभीरा खरवार निवासी बैकुंठपुर प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर, देवरिया

चन्दन कुशवाहा पुत्र स्व. विजय मल्ल भगत निवासी बेलाव, थाना दरौल्ली जनपद सिवान, बिहार
प्रिंस कुमार पुत्र स्व. अदालत सिंह निवासी सिसवा खुर्द, थाना मैरवा सिवान, बिहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें