फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM दौरे पर ही सौंपे जाएंगे पहचान पत्र, आईबी और खुफिया एजेंसियां ने 'पत्रकारों' से बताया था खतरा

Fri, 14 Feb 2020 01:08 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
cm yogi (फाइल)। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पत्रकार बन आतंकी हमले की गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस, एलआईयू, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल दस्ते ने मंदिर परिसर की सघन चेकिंग की। इस दौरान आए मंदिर आने वाले लोगों के सामान की भी जांच पड़ताल की गई। अब दिन में दो बार मंदिर की सुरक्षा परखी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं पत्रकारों के लिए बनाए गए पहचान पत्रों को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ही दिए जाने का फैसला लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि चेकिंग के दौरान ही पत्रकारों की फोटो का मिलान कर उन्हें आई कार्ड सौंप दिए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, आईबी व खुफिया एजेंसियों से पत्रकार बनकर गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमले के इनपुट मिले थे। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। सुबह की नियमित जांच के अलावा दोपहर में भी बृहस्पतिवार को चेकिंग की गई। पुलिस, एलआईयू, बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल दस्ते की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक सघन जांच के बाद सुरक्षा में लगे पुलिस वालों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने पुलिस वालों को हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने और कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या शख्स के दिखाई देने पर तत्काल सूचित करने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें...
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की जान को ‘पत्रकारों’ से खतरा, आईबी और खुफिया एजेंसियां अलर्ट
विज्ञापन

दो बार जांची जाएगी गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा दिन में दो बार जांची जाएगी। सुबह और फिर रात दस बजे मंदिर की सुरक्षा जांची जाती है। नियमित जांच के दौरान अफसर भी अक्सर मौजूद होते हैं। ताकि सुरक्षा में कहीं चूक ना होने पाए। समय समय पर सुरक्षा में जो जरूरत होती है वह बदलाव भी किया जाता है। सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि नियमित तौर पर सुबह और रात में मंदिर की चेकिंग होती है।

सीएम के सुरक्षा घेरे को बढ़ाने पर मंथन
मुख्यमंत्री हिंदू सेवा आश्रम में जनता की फरियाद सुनते हैं। वहां से निकलने के बाद उनके करीबी लोग भी पीछे से आते हैं। इस भीड़ में सीएम के सुरक्षा घेरे को बढ़ाने पर भी पुलिस मंथन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें