फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे को मारने से रोका तो पत्नी का पति ने काट लिया कान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा का मामला, महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया
विज्ञापन

चौरीचौरा। वार्ड नंबर तीन में बेटे को मारने से रोकने पर पति ने पत्नी का दांत से कान काटकर अलग कर दिया। इसके बाद महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गई। आस-पास के लोगों ने अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। महिला ने चौरीचौरा थाने में तहरीर देकर बृहस्पतिवार को पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर तीन के संत रविदास नगर की रहने वाली शहनाज बेगम पति शब्बीर पर केस दर्ज कराया है। तहरीर के जरिये बताया कि पति शब्बीर उर्फ डब्लू मुझे व बेटे को अक्सर मारते पीटते हैं। बृहस्पतिवार सुबह घर का सारा सामान फेंकने लगे। बेटे को धकेल कर घर से भगाने लगा। बचाने गई तो मुझे व बेटे को डंडे से पीटने लगे। इसके बाद दाहिना कान दांत से काट लिया, जिससे कुछ भाग कटकर अलग हो गया। लहूलुहान होकर नीचे गिर गई। बेटे ने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को बुलाया। इस दौरान पति भाग गए। चौरीचौरी पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें