फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौरीचौरा में फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा में 27 अप्रैल की घटना, युवक को मारी थी गोली
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ के खिलाफ दर्ज किया गया केस
सरदारनगर। चौरी चौरा क्षेत्र नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में 27 अप्रैल को युवक पर गोली चलाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान क्षेत्र के ही ऋषि राजभर और आशीष जायसवाल के रूप में हुई। मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों को जेल भिजवा दिया गया। गोली कांड के मुख्य आरोपी सत्येन्द्र उर्फ छांगुर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना प्रभारी ने बताया कि 27 अप्रैल की रात में गोली चलाई गई थी। दुर्घटना में आशीष को गोली लगी थी। घायल के पिता राजेन्द्र शर्मा ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में धर्मेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना, इसराफिल उर्फ फाटिल व लक्ष्मीना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें