फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में हैं 138 जर्जर भवन...हर पल जान का खतरा

विज्ञापन
अल्हदादपुर तिराहे के पास स्थित जर्जर भवन।
विज्ञापन
वन विभाग के कार्यालय की जर्जर दीवार गिरने से हो गई हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर में चिन्हित 138 जर्जर भवन को गिराने के लिए जारी करेगा नोटिस

गोरखपुर। शहर में 138 भवन ऐसे हैं जहां रहने लायक नहीं है, पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इन्हें ध्वस्त नहीं किया गया है बल्कि इनमें से ज्यादातर भवन में लोग रहते हैं और हर पल जान का खतरा बना रहता है। बरसात में यहां कभी भी हादसा हो सकता है। मंगलवार को सुबह वन विभाग के कार्यालय की जर्जर दीवार गिरने से एडीएम प्रशासन के गनर की मौत हो गई। जिसके बाद नगर निगम जर्जर हो चुके भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी करेगा।
नगर निगम ने मार्च 2025 में शहर में सर्वे कराया था। सर्वे में पाया गया कि कुल 138 जर्जर भवन हैं जो अब रहने लायक नहीं हैं। ये कभी भी गिर सकते हैं। नगर निगम ने इन सभी मकान मालिकों को नोटिस भेजा और साथ ही जर्जर भवनों को तोड़कर दोबारा बनाने या मरम्मत करने को कहा था। जब निगम के पास नोटिस का जवाब आया तो पता चला कि मकान मालिक भवन तोड़ने को तैयार हैं, कई ने निगम के पास आवेदन भी किया है लेकिन किराएदाराें के विवाद के कारण ये टूट नहीं पा रहे हैं। ज्यादातर मामले कोर्ट में लंबित हैं। हालांकि, पिछले दिनों हाईकोर्ट ने ऐसे भवनाें को गिराने का आदेश भी दे दिया।शहर में सबसे ज्यादा ऐसे आवास माधोपुर में 49 हैं। इसके अलावा तिवारीपुर में 26, सूर्यकुंड में 13, चस्का हुसैन में नौ भवन हैं। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी भवनों की जांच करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधोपुर और तिवारीपुर में सबसे अधिक जर्जर भवन
माधोपुर में 49, तिवारीपुर में 26, सूर्यकुंड में 13, चस्का हुसैन में नौ, दीवान दयाराम, धर्मशाला बाजार, दीवान बाजार, गिरधरगंज, इस्माइलपुर, छोटे काजीपुर, रायगंज रोड, बसंतपुर रोड, भरटोलिया, हांसुपुर, कालीबाड़ी मंदिर, खुद्दी टोला जंगल तुलसीराम, अयोध्या टोला हरिजन बस्ती, मानबेला, बंगला टोला, सूडिया कुंआ, असुरन विष्णु मंदिर, रसूलपुर आशिंक, गोरखनाथ, दिलेजाकपुर, जटेपुर दक्षिणी, मोहद्दीपुर, बसंतपुर खास, असकरगंज, खोखर टोला में जर्जर भवन और दुकान चिह्नित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें