फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नदी के जलस्तर का पल-पल अपडेट ले रहे रेल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के पानी से मैलानी-पलिया कलां और बिहार के गंडक नदी को लेकर विशेष सतर्कता
विज्ञापन


रेल पुलों पर लगे फ्लड वाटर मैनेजमेंट सिस्टम से अधिकारियों के मोबाइल फोन पर आ रहे संदेश
गोरखपुर। नेपाल के पानी से मैलानी-पलिया कलां और बिहार के गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर रेल प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। रेल ट्रैक का निरीक्षण करने के साथ ही महत्वपूर्ण पुलों पर जलस्तर मापने के लिए राप्ती, घाघरा, गंडक और गंगा समेत प्रमुख नदियों के 18 पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम से अफसर पल-पल का अपडेट रहे हैं। अफसरों के मोबाइल फोन पर नदियों के जलस्तर का संदेश लगातार आने लगा है।

मैलानी-नानपारा रेल खंड के भीराखेरी-पलिया कलां स्टेशनों के बीच बारिश का पानी रेल ट्रैक के पास आने के बाद ट्रेनों का संचलन प्रभावित है। मैलानी-नानपारा के बीच दो पैसेंजर ट्रेनें और बिछिया से मैलानी चलने वाली पैसेंजर ट्रेन पहले ही 10 अगस्त तक निरस्त की जा चुकी है। यहां रेल ट्रैक के पास पानी आ गया है।
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर बढ़ने पर किनारे से गुजरी रेल लाइन और पुल पर भी दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में उस ट्रैक पर ट्रेन व मालगाड़ी गुजारना भी खतरनाक होता है। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने मानसून के दौरान नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए विभिन्न खंडों पर स्थित 18 महत्वपूर्ण पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए हैं। राप्ती नदी पर बने दोनों रेल पुल, गोरखपुर-मनकापुर के मध्य ककरा नदी, बढ़नी-गोंडा के मध्य घाघरा नदी, नरकटियागंज-कप्तानगंज के मध्य गंडक नदी, गोरखपुर-आनंदनगर के मध्य राेहिन नदी सहित 18 पुलाें से नदी का अपडेट मिलने लगा है।

-
ट्रैक मैनेजमेंट से जुड़ा होता है सिस्टम

वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम में सोलर पैनल से जुड़ा एक सेंसर होता है, जिसमें एक चिप भी लगी होती है। यह सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है। प्रतिदिन नियमित अंतराल पर नदियों के जलस्तर की जानकारी संबंधित सहायक मंडल इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर/कार्य एवं सेक्शन इंजीनियर/रेलपथ के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाती है।
विज्ञापन

-
कोट
रेल पुलों पर लगे वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम से नदियों के जलस्तर का नियमित अपडेट लिया जा रहा है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए संवेदनशील स्थानों पर राहत एवं बचाव की तैयारी कर ली गई है।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें