फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गांव में विवादों को तूल देकर बढ़ाने वालों को चिन्हित कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ज्यादा अपराध वाले गांवों को पुलिस चिन्हित कर रही है। अफसर अपराध की रोकथाम में जुटे हैं। गांवों में विवादों को तूल देकर बढ़ाने वालों को खुफिया तरीके से चिह्नित किया जा रहा है। सोमवार को पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया में पंचायत लगाकर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आपराधिक घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की। इस दौरान 214 आपराधिक और गैर-आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसपी नॉर्थ ने जनता की भागीदारी और समझदारी से आपराधिक मामलों को कम करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने फर्जी मुकदमे, जमीन संबंधित मामले, एक्सीडेंट संबंधित समस्याएं और अवैध शराब बिक्री जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया। उपस्थित महिलाओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी। एसपी नॉर्थ ने संदेश दिया कि पुलिस प्रशासन अपराध रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान एसओ पीपीगंज धर्मेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी जंगल कौड़िया विकास मिश्रा, हरिकेश पासवान, पारसध्वज सिंह, मिथिलेश त्रिपाठी, अरुण कुमार रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सीओ ने गोपालपुर गांव में लगाई चौपाल
सीओ गोला रत्नेश्वर सिंह ने क्षेत्र के सर्वाधिक मुकदमों वाले गोपालपुर गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक और न्यूनतम मुकदमों वाले गांवों की सूची तैयार की जा रही है। ताकि सर्वाधिक मुकदमों वाले गांवों में अपराधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा सके। इसके साथ ही न्यूनतम मुकदमों वाले गांवों को प्रोत्साहन देने की योजना है। गांव की मॉनिटरिंग उच्चाधिकारियों की ओर से की जा रही है। इस दौरान कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सभासद विनय सैनी, मुन्ना सैनी, मनोज तिवारी, प्रवीण सिंह, ध्रुवचंद, जेपी मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें